top of page

मेरे सपनो का भारत

Nov 26, 2022
1 min read

Updated: Dec 3, 2022

भारत सिर्फ एक जमीन के टुकड़े का नाम नहीं है।यह यहां रहने वाले उन तमाम स्त्री पुरुष पशु पक्षी और जीव जंतु का नाम नाम है जो यहां के अन्न जल से पल रहे हैं। इन सब का कल्याण करने वाला मेरे सपनो का भारत है।

मेरे सपनों का भारत जगत गुरु हो। ज्ञान और धन संपदा से भरा पुरा पूरे विश्व का कल्याण करने वाला हो।



उसकी सीमाएं चारों ओर से सुरक्षित हो और पड़ोसियों से मधुर संबंध हो। यहां का हर वासी सेहत मंद हो धनी मानी हो और परोपकारी हो। यहां का हर नारायण और स्त्री लक्ष्मी का रूप हो। सब अपने धर्म का पालन करें और दूसरे धर्मों का आदर करें। सब को अपने जीवन के विकास का समान अवसर मिले। नालंदा और तक्षशिलत की तरह यहां शिक्षण संस्थान हों।दुनिया भर के लोग हर प्रकार की शिक्षा के लिए मेरे भारत की ओर देखें।यहां का किसान समृद्ध हो और हर सिपाही शिवा जी जैसा हो हर धनी भामाशाह जैसा हो तथा हर विद्यार्थी एकलव्य हो।यहां का शासन प्रशासन राम राज्य सरीखा हो।यहां का समाज समावेशी हो और करुणा युक्त हो।

मेरे सपनो का भारत बनाने में मेरी और मेरे मित्रों की भी सहभागिता हों।

 
 
 

Comments


bottom of page